Solis Yanmar Tractors भारत में अपनी जापानी तकनीक (Japanese Technology) और 4WD (4-Wheel Drive) एक्सपर्टीज के लिए जाना जाता हैं। अगर आप कोई ऐसा ट्रेक्टर लेने की सोच रहे है जो कि एक अच्छी तकनिक और न्यू मॉडल्स और मजबूत ट्रैक्टर्स की तलास में है तो यह आपके लिए कारगार सिध्द हो सकता है

तो आज हम tractoryatri.com पर हम इसी के ऊपर बात करने वाले है की आखिर यह किस प्रकार से काम करता है और किस टेक्नोलॉजी से बना हुआ है जिससे यह बहुत पॉपुलर बना हुआ है साथ ही Solis Yanmar Tractors के सभी मॉडल्स के बारे में भी जानने वाले है तो चलिए शुरू करते है


सॉलिस यानमार क्या है?

सॉलिस यानमार (Solis Yanmar) दुनिया की दो बड़ी दिग्गज कंपनियों का एक बहुत बड़ा गठबंधन (Joint Venture) है, जो भारत और वैश्विक बाजार के लिए अच्छी तकनीक और हाईटेक वाले ट्रैक्टर बनाती है। अगर हम आसान भाषा में बोले तो यह सोनालिका और यानमार जो की एक जापान की ट्रेक्टर के लिए बहुत ही ताकतवर इंजन बनाने के लिए मशहुर है

Yanmar (Japan): यानमार यह एक जापान की 100 साल से भी पुरानी कंपनी है, जो अपनी बेहतरीन डीजल इंजन तकनीक और ‘प्रिसिजन इंजीनियरिंग’ के लिए पूरी दुनिया में बनाने के लिए मशहूर है।

Sonalika (International Tractors Limited – ITL): यह अपने भारत की तीसरी सबसे बड़ी ट्रैक्टर निर्माता कंपनी है, जिसे भारतीय खेतों और किसानों की जरूरतों की गहरी समझ है। और यह बहुत ही शानदार ट्रेक्टर निर्माता कम्पनी भी है और यह कई सालो से हम भारीयों के लिए कई सालो से काम कर रही है।


सॉलिस यानमार की खासियत

  • जापानी तकनीक: सॉलिस यानमार ट्रैक्टर International Tractors Limited (Sonalika) और Japan की Yanmar कंपनी का जॉइंट वेंचर हैं जो इसे बहुत ताकतवर ट्रेक्टर बनांते है।
  • 4WD एक्सपर्ट: सॉलिस यानमार को ग्लोबल स्तर पर 4-व्हील ड्राइव ट्रैक्टरों का एक्सपर्ट भी माना जाता है। इनके 4WD मॉडल्स की कीचड़ (Puddling) और भारी कामों में पकड़ बहुत मजबूत बना कर चलता है।
  • E3 इंजन: Solis Yanmar Tractors का ‘Next-Gen’ इंजन ज्यादा टॉर्क, कम शोर और बेहतर माइलेज (Extra Power, Extra Torque, Extra Mileage) देता है।
  • 5 साल की वारंटी: कंपनी अपने अधिकांश मॉडल्स पर 5 साल की लंबी वारंटी प्रदान करती है जो की बहुत अच्छी बात होती है किसान भाइयों के लिए।
  • आधुनिक डिजाइन: प्रोजेक्टर हेडलैंप्स, LED गाइड लाइट्स और स्टाइलिश लुक इन्हें अन्य ट्रैक्टरों से बहुत ही अलग बनाती है।

लोकप्रिय सॉलिस यानमार मॉडल्स और 2026 की अनुमानित कीमत

मॉडलHP कैटेगरीमुख्य फीचर्सअनुमानित कीमत (Ex-Showroom)
Solis 2516 SN27 HPकॉम्पैक्ट डिजाइन, बागवानी के लिए बेस्ट₹5.50 – 6.00 लाख
Solis 4215 E43 HP10F+5R गियर्स, पावर स्टीयरिंग₹6.75 – 7.30 लाख
Solis 5015 E50 HP2000 KG लिफ्टिंग क्षमता, मल्टी-स्पीड₹7.50 – 8.30 लाख
Solis 6024 S60 HPसुपर सीडर और भारी कामों के लिए बेस्ट₹8.70 – 9.50 लाख
Solis YM 348A48.7 HPजापानी YM सीरीज, फुली सिंक्रोमेश गियर₹9.20 लाख के आसपास

सीरीज के आधार पर वर्गीकरण

सॉलिस यानमार ने अपने ट्रैक्टर्स को तीन सीरीज में लांच किया गया है जो अपने अलग – अलग सीरिज के हिसाब से अपना काम करती है –

Solis Yanmar Tractors: जापानी तकनीक और भारतीय ताकत का बेजोड़ संगम!
  • S Series: भारी खेती और कमर्शियल कामों के लिए (जैसे 5015, 6024)।
  • E Series: किफायती और सभी फीचर लोडेड (4215 E, 4515 E)।
  • YM Series: यह प्रीमियम जापानी तकनीक वाली सीरीज है जो अपनी स्मूथनेस और एडवांस गियर सिस्टम के लिए जानी जाती है।
  • SN Series: ये छोटे (Mini) ट्रैक्टर हैं जो बागवानी और संकरी जगहों के लिए उपयुक्त हैं और यह उसी के लिए बने हुए है।

सॉलिस यानमार की खास बातें

  1. डिजाइन: इसके स्टाइलिश प्रोजेक्टर हेडलैंप्स और एयरोडायनामिक डिजाइन इसे एक बहुत अच्छा प्रीमियम लुक देते हैं।
  2. Next-Gen तकनीक: सॉलिस यानमार का इंजन कम शोर करता है और ना के बराबर वाइब्रेशन पैदा करता है।
  3. मल्टी-स्पीड PTO: यह ट्रैक्टर रोटावेटर और थ्रेशर जैसे उपकरणों के साथ बहुत शानदार काम करता है।

निष्कर्ष (Conclusion)

अगर आप एक ऐसा ट्रैक्टर देख रहे हैं जो दिखने में सुंदर हो, चलाने में आधुनिक हो और भारी कामों में कभी पीछे न हटे, तो Solis Yanmar Tractors आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प है इसमें आपको अपने काम के हिशाब से आपको ट्रैक्टर्स देखने को मिलते है और साथ ही इसमें जापानी तकनीक और 5 साल की वारंटी इसे एक सुरक्षित निवेश बनाती है।

तो हमारा यही सुझाब रहेगा की एक बार सॉलिस यानमार के सीरिज के ट्रैक्टर्स के बारे में जरुर सोचे और यदि आपको ऐसे ही ट्रैक्टर्स को देखेने की रूचि है तो ऐसे ही आर्टिकल लाते रहते है तो एक बार किसी भी ट्रैक्टर्स के बारे में जानना हो तो जरुर विजिट करे ……………