हम भारतियों के लिए खेती के लिए उतना ही महत्व रखती है जितना की हमारा खाना खाना जरुरी है उसी प्रकार भारतीय कृषि के क्षेत्र में जब भी भरोसेमंद और ताकतवर ट्रैक्टरों की बात होती है, तो John Deere 5310 का नाम सबसे ऊपर आता है।

जो कि 55-57 HP श्रेणी में यह ट्रैक्टर अपनी बहुत अच्छी परफॉरमेंस और ‘पावरटेक’ इंजन के लिए मशहूर है। 2026 में कंपनी ने इसमें कई नए बदलाव किए हैं जो इसे और भी आधुनिक रूप देता हैं।

John Deere 5310 मुख्य फीचर्स (Key Specifications Table)

क्रमांकफीचर्सस्पेसिफिकेशन
1HP श्रेणी 55 – 57 HP
2इंजन2900 CC, 3 सिलेंडर
3गियरबॉक्स12F + 4R / 9F + 3R
4ब्रेकतेल में डूबे डिस्क ब्रेक
5लिफ्टिंग क्षमता2000 – 2500 किलोग्राम
6फ्यूल टैंक68 – 71 लीटर
7वारंटी5 साल या 5000 घंटे

1. इंजन और परफॉरमेंस (Engine & Power)

John Deere 5310 में आपको मिलता है 3-सिलेंडर वाला John Deere 3029H इंजन।

  • HP कैटेगरी: इस ट्रेक्टर में हॉर्स पॉवर 55 HP से 57 HP जो की मॉडल के अनुसार आता है।
  • RPM: इस मॉडल में यह इंजन 2100 से 2400 रेटेड RPM जनरेट करता है।
  • खासियत: इस ट्रेक्टर में खाश बात यह है की इसमें Turbocharged इंजन और HPCR (High Pressure Common Rail) फ्यूल इंजेक्शन सिस्टम लगा है, जो डीजल की बचत के साथ-साथ ज्यादा ताकत देता है।
  • कूलिंग: इसका कूलिंग ओवरफ्लो रिज़र्वोयार के साथ कूलेंट कूल्ड सिस्टम, जो लंबे समय तक काम करने पर भी इंजन को ठंडा रखता है जिससे ट्रेक्टर थकता नहीं है।

2. ट्रांसमिशन और गियर्स (Transmission)

इस ट्रैक्टर में हम किसान भाइयों की सुविधा के लिए कई गियरबॉक्स विकल्प दिए गए हैं:-

  • GearPro Series: 12 फॉरवर्ड + 4 रिवर्स गियर्स।
  • PowrReverser: 12 फॉरवर्ड + 12 रिवर्स (बिना क्लच के आगे-पीछे करने की सुविधा भी मिलती है)।
  • Standard: 9 फॉरवर्ड + 3 रिवर्स गियर्स।
  • क्लच: इसमें Dual Clutch और PermaClutch (गीला क्लच) का विकल्प मिलता है, जो गियर बदलने को बहुत स्मूथ और आसान बनाता है।

3. हाइड्रोलिक्स और पीटीओ (Hydraulics & PTO)

  • लिफ्टिंग कैपेसिटी: John Deere 5310 ट्रैक्टर में 2000 kg से 2500 kg तक का वजन आसानी से उठा सकता है। इसमें ADDC (Automatic Depth and Draft Control) तकनीक दी गई है जिससे कि कल्टीवेटर और हल जैसे उपकरणों से जुताई करने में आसानी होती है जिसको आसानी से नियंत्रित किया जा सकता है
  • PTO HP: John Deere 5310 में पीटीओ पावर लगभग 46.7 से 49 HP है, जो रोटावेटर, थ्रेशर और बेलर जैसे भारी उपकरणों के लिए बहुत अच्छा है।
  • PTO टाइप: Independent 6-Spline PTO (540 @2100 ERPM)

4. ब्रेक और स्टीयरिंग (Brakes & Steering)

  • ब्रेक: जॉन डियर 5310 में तेल में डूबे हुए डिस्क ब्रेक्स (Oil Immersed Disc Brakes) मिलते हैं, जो खराब रास्तों पर भी बहुत अच्छी पकड़ बनातें हैं।
  • स्टीयरिंग: जैसे की हमें पता है की जॉन डियर 5310 पावर स्टीयरिंग स्टैंडर्ड है, और अब इसमें Tilt Steering (एडजस्टेबल स्टीयरिंग) का विकल्प भी मिलता है ताकि चलाते समय इसको अपनी सुविधा अनुसार उसे सेट कर सके।

5. John Deere 5310 की कीमत (Price in India 2026)

भारत में John Deere 5310 की एक्स-शोरूम कीमत मॉडल और अपने राज्य के अनुसार अलग-अलग हो सकती है:-

  • अनुमानित कीमत: जॉन डियर की कीमत ₹5310 ₹10.50 लाख से ₹12.80 लाख (Ex-Showroom)। (नोट: ऑन-रोड कीमत के लिए अपने नजदीकी डीलर से संपर्क करें क्योंकि इसमें RTO और इंश्योरेंस अलग से जुड़ता है।)

निष्कर्ष: आपको यह क्यों खरीदना चाहिए?

अगर आप भारी काम जैसे कि रिवर्सिबल प्लाऊ (Reversible Plough), कंबाइन हार्वेस्टर या भारी ढुलाई के लिए एक प्रीमियम मॉडल ढूंढ रहे हैं, तो John Deere 5310 ट्रेक्टर एक बेहतरीन निवेश है। इसकी 5 साल की वारंटी और हाई रीसेल वैल्यू इसे और भी खास बनाती है।

और एक खास अगर आप और भी ऐसे ट्बारैक्तटर्स की जानकारी रखना पसंद करते है तो हम ऐसे ही सभी ट्रैक्टर्स की जानकारी लाते रहते है और इस पोस्ट से जुडी कोई भी जानकारी आपको चाहिए तो कमेंट बॉक्स में लिखकर जरुर बताएं

FAQ: ऐसे सवाल जो अक्सर किसान भाइयों के मन में होते है?

Q1. जॉन डियर 5310 कितने हॉर्स पावर (HP) का ट्रैक्टर है?

उत्तर: जॉन डियर 5310 मुख्य रूप से 55 HP की श्रेणी में आता है। हालांकि, इसके कुछ नए वेरिएंट्स (जैसे GearPro) में यह 57 HP तक की पावर जनरेट करता है।

Q2. जॉन डियर 5310 की लिफ्टिंग क्षमता (Lifting Capacity) कितनी है?

उत्तर: इस ट्रैक्टर की लिफ्टिंग क्षमता काफी दमदार है। यह 2000 किलोग्राम से लेकर 2500 किलोग्राम तक का वजन आसानी से उठा सकता है, जो इसे भारी कृषि उपकरणों के लिए उपयुक्त बनाता है।

Q3. क्या जॉन डियर 5310 में पावर स्टीयरिंग मिलता है?

उत्तर: हाँ, जॉन डियर 5310 में पावर स्टीयरिंग स्टैंडर्ड फीचर के रूप में आता है। इसके अलावा, इसमें ऑपरेटर की सुविधा के लिए एडजस्टेबल (Tilt) स्टीयरिंग का विकल्प भी मिलता है।

Q4. John Deere 5310 2026 Model का माइलेज क्या है?

उत्तर: माइलेज हमेशा काम के प्रकार और मिट्टी की स्थिति पर निर्भर करता है। लेकिन औसतन, यह ट्रैक्टर हल्के काम में 4 से 5 लीटर प्रति घंटा और भारी काम (जैसे रोटावेटर या प्लाऊ) में 6 से 8 लीटर प्रति घंटा डीजल की खपत करता है।

Q5. इस ट्रैक्टर पर कंपनी कितनी वारंटी देती है?

उत्तर: जॉन डियर अपने इस भरोसेमंद मॉडल पर 5 साल या 5000 घंटे (जो भी पहले हो) की लंबी वारंटी प्रदान करता है।

Q6. क्या जॉन डियर 5310 रोटावेटर के लिए सही है?

उत्तर: बिल्कुल! अपनी हाई पीटीओ (PTO) पावर और भारी टॉर्क के कारण, यह 7 से 8 फीट के रोटावेटर को बहुत ही आसानी से और बिना इंजन पर ज्यादा दबाव डाले चला सकता है।

Q7. जॉन डियर 5310 की 2026 में ऑन-रोड कीमत क्या है?

उत्तर: इसकी एक्स-शोरूम कीमत लगभग ₹10.50 लाख से ₹12.80 लाख के बीच है। ऑन-रोड कीमत आपके राज्य के टैक्स, आरटीओ (RTO) और इंश्योरेंस के आधार पर अलग हो सकती है।