Swaraj 855 FE vs Mahindra Arjun 605: भारतीय खेतों में जब भी ताकत और मजबूती की बात होती है, तो ये दो नाम हमेशा सबसे पहले आते हैं। लेकिन 2026 की बदलती खेती के लिए कौन सा ट्रैक्टर आपके लिए पैसा वसूल साबित होगा? तो आज हा इस पोस्ट के जरिये आपको समझाने का प्रयास करते है की किस खाश चींजे है इन ट्रैक्टर्स में जिससे यह सबसे पॉपुलर क्यों है तो जानते हैं:
Swaraj 855 FE vs Mahindra Arjun 605
| फीचर्स | Swaraj 855 FE | Mahindra Arjun 605 |
| Cylinder | 3 | 4 |
| HP | 46-50 | 49.9 |
| RPM | 2000 | 2100 |
| ENGINE Capacity | 3478 CC | 3192 CC |
| Drive | 2 WD | 2WD |
| Cooling | Liquid Cooled | Liquid Cooled |
| Fuel Type | Diesel | Diesel |
| Fuel Tank | 62 Liter | 66 Liter |
| Clutch | Single / Dual | Dual |
| Gear Box | 8Forward Gear + 2 Reverse Gear | 15 Forward Gear + 3 Reverse Gear |
| Bracks | Oil Brack | Oil Brack /Disk Brack |
| Lifting Capacity | 2000 Kg | 1800 Kg |
| Warranty | 6 Years | 6 Years / 6000 Hours |
1. इंजन और ताकत (Engine Power)
- Swaraj 855 FE: स्वराज 855 FE जिसमे आपको 52 HP का 3-सिलेंडर इंजन आता है। इसकी खासियत इसका भारी टॉर्क और आवाज़ है जो काफी बुलंद आवाज है, जो किसानों के बीच एक अलग पहचान रखती है। यह कड़क, सख्त मिट्टी के लिए “लोहे का शेर” माना जाता है।
- Mahindra Arjun 605 (Novo): यह 57 HP के 4-सिलेंडर इंजन के साथ आता है। इसमें ताकत ज्यादा है और 4 सिलेंडर होने के कारण यह स्वराज के मुकाबले कम कंपन (Vibration) करता है। और यह ट्रेक्टर आवाज भी बहुत कम करता है कम आवाज सुनने वाले किसानो को यह ट्रेक्टर बहुत पसंद आता है।
2. तकनीक और गियरबॉक्स (Technology)
- Swaraj 855: यह अपनी सरलता के लिए जाना जाता है। इसमें 8 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स गियर मिलते हैं। इसका रखरखाव (Maintenance) बहुत सस्ता और आसान है। यह बहुत कम खर्चीला भी है जिससे लोगों को भी बहुत पसंद आता है
- Mahindra Arjun: इसमें 15 फॉरवर्ड और 3 रिवर्स गियर का विकल्प मिलता है। इसमें ‘सिंक्रोमेश’ गियरबॉक्स है, जिससे गियर बदलना कार की तरह स्मूथ होता है। रोटावेटर और भारी मशीनों के लिए इसमें गियर्स के ज्यादा विकल्प मिलते हैं। जिससे की किसानों को काफी आरामदायक लगता है और काफी टाइम तक चलाने में भी अच्छा लगता है।
3. लिफ्टिंग और पीटीओ (Lifting & PTO)
- लिफ्टिंग क्षमता: Swaraj 855 की लिफ्टिंग क्षमता लगभग 2000 kg है, जबकि अर्जुन नोवो 2200-2700 kg तक का वजन उठा सकता है जो बहुत अच्छी बात है।
- PTO HP: अर्जुन की पीटीओ पावर PTO लगभग 50 HP और जबकि स्वराज में लगभग 43 HP से ज्यादा है, जो बड़े रोटावेटर या कंबाइन चलाने में मदद करती है। पीटीओ जितना आधिक होगा उतना ही सभी उपकरणों को चलाने में अच्छा होता है
4. कीमत और रीसेल वैल्यू (Price & Resale)
- Swaraj 855 FE: अगर हम इसकी की बात करें तो इसकी कीमत लगभग ₹7.80 लाख से ₹8.40 लाख (एक्स-शोरूम) के बीच है। इसकी रीसेल वैल्यू पूरे भारत में सबसे ज्यादा है। क्योंकि यह ट्रेक्टर टिकाऊ चीज है जो बहुत अच्छा चलता है।
- Mahindra Arjun 605: इसकी कीमत ₹8.80 लाख से ₹9.50 लाख तक जा सकती है। यह थोड़ा महंगा है, लेकिन इसमें फीचर्स और आराम ज्यादा मिलता है।
हमारा फैसला: राजा कौन?
- Swaraj 855 FE चुनें अगर: आप पुराने जमाने का मजबूत लोहा चाहते हैं, जिसका रखरखाव कम हो और जो सालों-साल चले तो आपको यह लेना चाहिए और अगर आपका काम कल्टीवेटर और सामान्य खेती का है, तो स्वराज से बेहतर कुछ नहीं।
- Mahindra Arjun 605 चुनें अगर: आप नई तकनीक, ज्यादा आराम और बहुत भारी काम जैसे – रोटावेटर, सुपर सीडर करना चाहते हैं और अगर आप ट्रैक्टर पर दिन में 10-12 घंटे बैठते हैं, तो अर्जुन ट्रेक्टर में आपको आराम मिलेगा और थाकवट का बिलकुल भी एहसास नहीं होगा
हमारी राय: तो किसान भाइयों आज हमने Swaraj 855 FE vs Mahindra Arjun 605 के बारे दोनों की जानकारी दी है तो अगर आप हमारी बात मानते है तो “ताकत में अर्जुन आगे है, तो भरोसे में स्वराज। आपकी पसंद क्या है? हमें कमेंट में जरूर बताएं!”
और Swaraj 855 FE vs Mahindra Arjun 605 की तरह ही हम और ट्रैक्टर्स की जानकारी लाते रहते है तो एक बार किसी ट्रेक्टर के बारे जानने से पहले एक बार जरुर हमारी वेबसाइट – Tractoryatri.com पर जरुर आकर देखे।