नमस्कार दोस्तों आज हम बात करने वाले है Top 5 Tractors in India की आज हम जानने वाले है की अपने भारत के अन्दर चलने वाले ऐसे कोंसे ट्रेक्टर है जो की इस अभी तक रॉक कर रहे है और ये अपनी जगह कैसे बनाये हुए है इन सभी के बारे में हम बाट करेने वाले है और जानेंगे की इन ट्रेक्टर में ऐसा क्या है जिससे की इनकी सबसे ज्यादा डिमांड बनी हुई है तो चलिए शुरू करते है ..
Top 5 Tractors in India
हमारे भारत में जब खेती की बात आती है तो सबसे पहले हमें उसको सही ठंग से करने लिए उपाए आते है तो और सही ढंग से करने के लिए सबसे जरुरी होती है उस खेती को उपजाऊ बनाना जिससे की हमारी खेती में अच्छे से हम फसल की पैदाबार कर पाए और अच्छी पैदाबार निकल सके
और यह सब हम हाथो से तो कर नहीं सकते इसलिए हमें उपकरणों का इस्तेमाल करना ही ठीक ही रहता है और जब उपकरण या ट्रेक्टर की बात आती है तो सबसे जरुरी है की कोनसा ट्रेक्टर ले जिससे की खेती अच्छे से कम खपत में अच्छी तरीके से कर पाए और सबसे जरुरी यह है की हम सभी किसानो के साथ समस्या आती है की कोनसा ट्रेक्टर लेना सही रहे तो इसी बारे में आज हम विस्तार से जानने वाले है
1. Mahindra Arjun 605 DI MS (57 HP)

इसे “मशीनों का राजा” कहा जाता है। यह उन किसानों के लिए बेस्ट है जो बड़े स्तर पर भी खेती कर सकते हैं।
- इंजन: Mahindra Arjun 605 DI MS में हमे 4-सिलेंडर देखने को मिलते है और साथ ही इसमें 3531 CC का दमदार इंजन है जो हर एक काम को बेहतर बनाने में मदद करता है।
- टॉर्क (Torque): इस ट्रैक्टर में टॉर्क की बात करे तो इसमें बहुत हाई टॉर्क मिलता है, जिसका मतलब होता है कि भारी लोड पर भी यह ट्रैक्टर दबता नहीं है।
- गियरबॉक्स: और इस ट्रैक्टर में 8 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स गियर। इसमें Synchronized गियरबॉक्स मिलता है, जिससे गियर बदलते समय आवाज नहीं आती और बहुत ही आसानी से गेयर लग जाते है।
- लिफ्टिंग: इसको लिफ्टिंग कैपेसिटी की बात करे तो इसमें 2200 KG की लिफ्टिंग क्षमता, जो भारी रोटावेटर और लेजर लैंड लेवलर के लिए परफेक्ट काम करता है।
- “हैवी ड्यूटी: अगर आपको हेवी ड्यूटी वाले काम के लिए आपको ट्रैक्टर चाहिए तो यह ट्रैक्टर आपके लिए बहुत कारगर साबित हो सकता है।
2. Swaraj 855 FE (52 HP)

यह ट्रैक्टर “किसानों की जान” है। इसकी सबसे बड़ी खासियत इसकी मजबूती और कम मेंटेनेंस है।
- इंजन: Swaraj 855 FE में आपको इसमें 3-सिलेंडर और 3307 CC का बहुत ही पावरफुल इंजन मिलता है।
- PTO पावर: इसके PTO पावर बहुत ही अच्छी है, जो थ्रेशर और अल्टरनेटर चलाने में बहुत जरुरी होता है।
- ब्रेक: हमें इस ट्रेक्टर में तेल में डूबे हुए ब्रेक्स (OIB) मिलते हैं, जो लंबे समय तक चलने की क्षमता रखते हैं।
- खासियत: इसमें सबसे अच्छी बात ये है की आगे के टायर एडजस्ट करने की सुविधा मिलती है जिससे कैसे भी एडजस्ट कर सकते है।
- मेंटेनेस: इस ट्रैक्टर्स की खाश बात यह भी है की इसमें “सबसे कम मेंटेनेंस और ज्यादा रीसेल वैल्यू” वाला ट्रैक्टर है।
3. John Deere 5310 GearPro (55 HP)

यह “आधुनिक खेती” का प्रतीक माना जाता है। अगर किसान कार जैसा आराम और एडवांस फीचर चाहता है, तो यह ट्रेक्टर नंबर 1 पर है।
- इंजन: John Deere 5310 GearPro में आपको 3-सिलेंडर, टर्बोचार्ज्ड इंजन जो हवा को ठंडा करके इंजन में भेजता है।
- गियरबॉक्स: इसके गियर 12 फॉरवर्ड और 4 रिवर्स गियर मिलते है। इसमें ‘कॉलर शिफ्ट’ की तकनीक है जो बहुत स्मूथ बनती है।
- क्लच: इसमें ड्यूल क्लच मिलता है, जिससे खेती के सभी उपकरणों को संभालने में आसान होता है।
- कूलिंग: इस ट्रेक्टर में आपको कुलिंग के लिए पिस्टन कूलिंग जेट (Piston Cooling Jet) सिस्टम दिया गया है जो इंजन को ज्यादा गर्म नहीं होने देता जिससे चलने में कोई दिक्कत नहीं आती है।
- टिप: अगर आप हाईटेक खेती के लिए चाहिए जो सभी प्रकार से अच्छा कम करता है तो आपको इसके बारे में जरुर सोचना चाहिए।
4. Massey Ferguson 241 DI Dynatrack (42 HP)

यह ट्रेक्टर “माइलेज का मास्टर “ है। छोटे और मध्यम किसानों के लिए इससे बचत भरा ट्रैक्टर कोई और सा नहीं है।
- इंजन: Massey Ferguson 241 DI Dynatrack 3-सिलेंडर, 2500 CC इंजन। इस ट्रेक्टर में हमें SIMPSON इंजन देखने को मिलता है जो पूरी दुनिया में मशहूर है।
- डायनाट्रैक फीचर्स: यह दुनिया का मात्र एक ऐसा ट्रेक्टर है जो जिसमें एक्सल को छोटा-बड़ा किया जा सकता है।
- उपयोग: यह जुताई के साथ-साथ सड़क पर ट्रॉली खींचने के लिए सबसे ज्यादा माइलेज बहुत अच्छा देता है।
- लिफ्ट: इसमें हमें 2-इन-1 लिफ्ट दी गयी है जो खेती और ढुलाई दोनों के लिए अलग सेटिंग भी कर सकते है।
- टिप: अगर आपको डीजल की बचत करना और मल्टीपर्पज काम के लिए ट्रेक्टर चाहिए तो एक दम अच्छा रहेगा।
5. New Holland 3630 TX Plus (55 HP)

इस ट्रेक्टर को “परफॉर्मेंस का पावरहाउस” कहा जाता है। पशुपालन और डेयरी फार्मिंग करने वाले किसानों की यह पहली पसंद है।
- इंजन: New Holland 3630 TX Plus में आपको 3-सिलेंडर और 2931 CC FPT इंजन मिलता है।
- रिवर्स PTO: इस ट्रेक्टर में हमें रिवर्स PTO की सुविधा मिलती है, जो अगर थ्रेशर में भूसा फंस जाए तो उसे उल्टा घुमाकर साफ किया जा सकता है।
- सुरक्षा: इस ट्रेक्टर में हमारी सुरक्षा के लिए ROPS (Rollover Protective Structure) मिलता है जो ट्रैक्टर पलटने पर किसान की जान बचाता है।
- वारंटी: अगर हम वारंटी की बात करे तो कंपनी इस पर अक्सर 6 साल की वारंटी देती है, जो बहुत बड़ा प्लस पॉइंट है।
- टिप: यह ट्रेक्टर “पशुपालन, थ्रेशर और सेफ्टी” के लिए बेस्ट माना जाता है जो इसे बहुत खाश बनाता है।
निष्कर्ष –
तो किसान भाइयों आज हमने द्देखा की भारत में ऐसे कोण से ट्रेक्टर है जो अपनों कामों के लिए जाने जाते है और यह हमारी किस तरह से अपनी जगह बनाये हुए है तो इसी के साथ यह ब्लॉग यही पर कह्तम करते है अगर आपको ट्रेक्टर के बारे में को भी जानकारी चाहिए तो एक बार जरुर वीजीट करके जरुर देखे ताकि आपको बिलकुल सटीक जानकारी मिल सके.
धन्यबाद…………..
[…] टॉप 5 सबसे शक्तिशाली ट्रैक्टर्स की लिस…: […]