Swaraj 744 FE

हमारी खेती के काम में ट्रैक्टर का महत्व बहुत महवपूर्ण होता है। और जब बात आती है भरोसेमंद, दमदार और कम खर्च ट्रैक्टर की, तो Swaraj 744 FE का नाम सबसे ऊपर आता है। सालों से यह ट्रैक्टर हमारे भारतीय किसानों का साथी बना हुआ है। तो आइए जानते हैं कि क्यों स्वराज 744 FE आज तक लाखों किसानों की पहली पसंद है.

1. बेजोड़ शक्ति और परफॉरमेंस:

Swaraj 744 FE में 3 सिलेंडर का 3307 CC का दमदार इंजन लगा है, जो इसे 46 से 50 HP में एक शक्तिशाली और मजबूत ट्रैक्टर बनाता है। चाहे वो खेत की जुताई हो, रोटावेटर चलाना हो या फिर और कुछ काम करना हो, यह ट्रैक्टर हर काम के काम में साथ निभाता है। इसकी बहतरीन बनावट और संतुलित वज़न से इससे बेहतरीन ग्रिप बानाते  हैं।

2. मल्टी-स्पीड पीटीओ (PTO) की खासियत:

Swaraj 744 FE ट्रैक्टर की सबसे बड़ी खास बात में से एक इसका मल्टी-स्पीड फॉरवर्ड और रिवर्स पीटीओ है। यह सुविधा सभी किसानों को थ्रेशर, पानी का पंप और अन्य कृषि उपकरण को चलाने में बेहतर बन देती है। इससे ईंधन की खपत भी कम ही जाती है और काम करने की तेजी भी बड जाती है।

3. कम रखरखाव और किफायती:

स्वराज अपने कम खर्च और मजबूत ट्रैक्टरों के लिए जाना जाता है। Swaraj 744 FE भी इसी परंपरा को आगे बढ़ाता है। इसके सभी पार्ट्स आसानी से उपलब्ध हो जाते हैं और इनका रखरखाव भी काफी सस्ता पड़ता है। जिससे हम किसानों का कम खर्चे में ही सभी काम हो जाता है और जिससे किसानो  की आय  आसानी से बढ़ती है।

4. भरोसेमंद ब्रेकिंग और आरामदायक ड्राइविंग:

Swaraj 744 FE तेल में डूबे हुए ब्रेक (Oil Immersed Brakes) मिलते हैं, जो गीली और सूखी दोनों जगहों में बेहतरीन ब्रेकिंग देते है। साथ ही में, इसकी आरामदायक सीट और आसान गियर शिफ्टिंग हमें लंबे समय तक बिना थके काम करने में मदद मिलती है। और साथ इसमें पावर स्टीयरिंग का विकल्प भी दिया गया है जो किशन भाई इस समस्या से झुझ रहे है थे उनके लिए ये बहुत अच्छा साबित हुआ है  जो इसे तंग जगहों पर भी आसानी से चलाने में बेहतरीन बनाता है।

5. Swaraj 744 FE हर काम के लिए उपयुक्त:

Swaraj 744 FE सिर्फ जुताई के लिए ही नहीं, बल्कि रोटावेटर, कल्टीवेटर, सीड ड्रिल, ट्रेलर और अन्य सभी कृषि उपकरणों के साथ शानदार काम करता है। इसकी उच्च लिफ्ट क्षमता (1700-2000 किलोग्राम) भारी उपकरणों और साथ ही लोडिंग के कामों को भी आसान बनाती है।

6. Swaraj 744 FE की कीमत 

अगर हम बात करे इसकी कीमत की तो ये अलग - अलग राज्यों में इसकी किम में अंतर आ सकता है, वेसे इसकी कीमत की बात करे तों इसकी Exe Showroom Price - ₹6.87 लाख से ₹7.37 लाख तक हो सकती है और भारत में नए मॉडल की कीमत अलग-अलग जगहों पर अलग और फीचर्स (जैसे Star Rating, Steering type) के आधार पर तय हो सकती है।

निष्कर्ष:

Swaraj 744 FE सिर्फ एक ट्रैक्टर नहीं, बल्कि भारतीय किसानो की रीढ़ भी है। इसकी मजबूती, दक्षता और कम रखरखाव लागत इसे हर एक छोटे और बड़े किसान के लिए एक बेहतरीन निवेश को बेहतरीन बनाती है। अगर आप एक ऐसा ट्रैक्टर की तलाश कर रहे हैं जो सालों साल आपका साथ निभाए, तो Swaraj 744 FE से बेहतर कोई विकल्प नहीं क्योंकि ये कम खफत में अच्छा काम निकाल कर देता है.