Mahindra 575 DI XP Plus

भारत में खेती का नाम आते ही सबसे पहला ख्याल ट्रैक्टर का ही आता है। और जब बात भरोसेमंद और ताकत की बात हो, तो "Mahindra 575 DI XP Plus" का नाम सबसे ऊपर आता है। यह ट्रैक्टर न केवल शक्तिशाली है, बल्कि आधुनिक खेती की सभी जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया है।

आज के इस ब्लॉग में हम विस्तार से जानेंगे कि आखिर क्यों Mahindra 575 DI XP Plus ट्रैक्टर मध्यम श्रेणी के किसानों की पहली पसंद क्यों बना हुआ है:-

1. इंजन और परफॉरमेंस (शक्ति जो काम आसान कर दे)

Mahindra 575 DI XP Plus में ELS (Extra Long Stroke) इंजन लगा है, जो इसे दूसरों से अलग बनाता है।

  • HP श्रेणी: इसकी हॉर्स पावर की बात करे तो इसमें 47 HP (हॉर्स पावर) मिलता है।

  • सिलेंडर: आपको बता दे कि इस ट्रेक्टर में आपको 4-सिलेंडर इंजन मिलता है जो इसे बहुत ही दमदार और मजबूत बनाता है।

  • टॉर्क: इसमें 192-207 nm का बेहतरीन टॉर्क मिलता है, जो भारी से भरी उपकरणों (जैसे रोटावेटर) को चलाने के लिए बहुत जरूरी होता है।

  • क्षमता: इस ट्रेक्टर में आपको 2979 CC का बड़ा इंजन देखने को मिलेगा जो कम RPM पर भी जबरदस्त ताकत पैदा करता है।

2. गियरबॉक्स और ट्रांसमिशन

हमारे खेत में बेहतर कंट्रोल के लिए इसमें 8 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स गियर दिए गए हैं। इस ट्रेक्टर में हमें पार्शियल कांस्टेंट मेश (Partial Constant Mesh) ट्रांसमिशन गियर बदलने के लिए दिया गया है जो की इसे आसान और स्मूथ बनाता है।

3. लिफ्टिंग और हाइड्रोलिक्स

जब बात आती है भारी ट्रॉली खींचनी हुआ या फिर कोई भी भारी कृषि उपकरण उठाना हो तो यह ट्रेक्टर बहुत अच्छे से काम करता है, Mahindra 575 DI XP Plus  की लिफ्टिंग कैपेसिटी1500 kg की लिफ्टिंग क्षमता है जो हमें कभी निराश नहीं करती और इस ट्रेक्टर में हाई-प्रिसिशन हाइड्रोलिक्स मिलता है जो आपको गहराई और ऊंचाई पर सटीक नियंत्रण देता हैं।

4. मुख्य विशेषताएं (Key Highlights)

  • ब्रेक:Mahindra 575 DI XP Plus में तेल में डूबे हुए डिस्क ब्रेक्स (Oil Immersed Brakes), जो लंबे समय तक चलते हैं और बेहतर पकड़ बनाते हैं।

  • स्टीयरिंग: Mahindra 575 DI XP Plus में पावर स्टीयरिंग और मैकेनिकल स्टीयरिंग दोनों के विकल्प मिलते हैं।

  • वारंटी: महिंद्रा इस पर 6 साल की वारंटी देता है, जो इसकी मजबूती का प्रमाण है।

  • टायर: Mahindra 575 DI XP Plus के अगर पीछे के बड़े टायर की बात करे तो इसमें हमें 14.9 x 28 के टायर्स देखने को मिलते है जो हमारी मिट्टी में बेहतर पकड़ सुनिश्चित करते हैं

तकनीकी जानकारी (Specifications Table)

  • HP श्रेणी - 47 HP
  • इंजन - 2979 CC, 4 सिलेंडर
  • पीटीओ (PTO) HP - 42 HP
  • गियर - 8 Forward + 2 Reverse
  • लिफ्टिंग क्षमता - 1500 kg
  • फ्यूल टैंक - 65 लीटर (लगभग)
  • वारंटी - 6 साल / 6000 घंटे

महिंद्रा 575 DI XP Plus की कीमत (Price 2026)

भारत में Mahindra 575 DI XP Plus ट्रैक्टर की एक्स-शोरूम कीमत लगभग ₹6.90 लाख से ₹7.50 लाख के बीच है। लेकिन ध्यान रहे कि अलग-अलग राज्यों के टैक्स और RTO के हिसाब से ऑन-रोड कीमत बदल सकती है। और यह अपने राज्यों के हिसाब से बदल सकती है तो इसलिए एक बार अपने पास के शोरूम में जाकर जरुर देखे जिससे आपको पूरी जानकारी बिलकुल सटीक मिल जाएगी

निष्कर्ष

अगर आप एक ऐसा ट्रैक्टर ढूंढ रहे हैं जो खेती के हर काम (जुताई, बुवाई, ढुलाई) में माहिर हो और जिसकी रीसेल वैल्यू (Resale Value) भी अच्छी हो, तो Mahindra 575 DI XP Plus एक बेहतरीन निवेश है। इसकी कम मेंटेनेंस लागत और 6 साल की वारंटी भी मिलती है जो एक सुरक्षित चुनाव बनाती है।  और साथ ही इसमें कम खर्च के साथ ही बहुत अच्छा काम करके देता है और साथ ही और ट्रैक्टर्स के मुकाबले ये ट्रेक्टर कम डीजल की कम खपत करता है तो एक बार अछे से सोच समझ कर किसी ट्रेक्टर को लेने से पहले उसके बारे में जानकारी जरुर लेना चाहिए

तो आपसे निवेदन है की अगर किसी ट्रेक्टर के बारे में जानना है तो एक बार यह साईट जरुर विजिट करे ताकि आपको ट्रैक्टर्स की सटीक जानकारी मिल सके