Eicher 485 एक दम बहतरीन ट्रेक्टर है. यह ट्रेक्टर अपने खेत के कामों के लिए एक दम अच्छा है . इसका एयर कूल्ड इंजन इसे लम्बे समय तक बिना गरम हुए भी चलने में मदद करता है . कम खर्च और ज्यादा मुनाफा देने वाला मॉडल है.

इस ट्रेक्टर की खास बात ये भी है कि ये और ट्रेक्टर मजबूती और कम मेंटेनेंस के लिए भी जाना जाता है और इस मॉडल में लोग 45 HP और 50 HP लेना बहुत पसंद करते है

इंजन और पावर

इंजन: इसमें 2945cc का दमदार इंजन है।

सिलेंडर: ये 3-सिलेंडर ट्रैक्टर है जो अच्छी पावर देता है।

शीतलन प्रणाली: इसमें एयर-कूल्ड इंजन का विकल्प होता है जो आयशर की पहचान है। ( इससे मेंटेनेंस का खर्चा भी कम हो जाता है )

मुख्य विशेषताएं 

गियरबॉक्स: इसमें 8 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स गियर होते हैं।

ब्रेक: तेल में डूबे हुए ब्रेक (तेल में डूबे हुए) का विकल्प जो लंबी लाइफ देते हैं।

स्टीयरिंग: इसमें मैनुअल और पावर स्टीयरिंग डोनो का ऑप्शन मिलता है।

लिफ्ट क्षमता: इसका वजन उठाने की शामता (हाइड्रोलिक्स) लगभाग 1650 किलोग्राम है, जो बड़े उपकरणों के लिए सही है।

माइलेज और परफॉर्मेंस

आयशर ट्रैक्टर (Eicher 485) अपने "कम डीज़ल खपत" के लिए जाने जाते हैं। यह खेत की उगाई, बुवाई और ट्रॉलिंग (जुताई) के लिए परफेक्ट है। Eicher 485 प्लाऊ, रोटोबेटर जैसे कई उपकरण का उपयोग करने में सबसे ज्यादा इस्तेमाल में लाया जाता है

कीमत

अगर हम Eicher 485 कीमत की बात करे तो इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹6.50 लाख से ₹7.00 लाख के बीच होती है (लेकिन ये अपने राज्य के हिसाब से बदलती रहती है)।

फायदे और नुक्सान

फायदे: कम रखरखाव, उच्च पुनर्विक्रय मूल्य, और हर तरह की मिट्टी के लिए बिलकुल सही है।

नुकसान: कुछ लोगों को इसका पुराना लुक पसंद नहीं आता, पर काम में ये सबसे अच्छा करके देता है।

निष्कर्ष

Eicher 485 अगर कोई किसान भाई लेना चाहते है तो यह एक फायदा का सौदा होगा क्योंकि यह ट्रेक्टर दमदार और कम खर्चे में आपको यह सब कुछ करके दे सकता है तो उसके लिए अच्छा आप्शन हो सकता है।